Showing posts with label wildlife. Show all posts
Showing posts with label wildlife. Show all posts

Monday, October 17, 2011

जब सूरज भी खिलखिला उठा !

एक बड़ा सा सरकारी सरोवर जो बनाया गया है एक प्राकृतिक विशाल तालाब में कई टुकड़ों में इसे बांट कर इसकी सरहदे तय कर दी गयी हैं, ताकि ठेकेदारों को उन टुकड़ों को बेचा जा सके, और जलीय जीवों का व्यापार हो सके, किन्तु प्रकृति अपना स्वरूप तलाश ही लेती है, उसे कितना भी बिगाड़ा जाए... उन टुकड़ों में कमल भी खिल आये है और कुमदनियां भी, सरहदों पर बेहया, और मदार के खूबसूरत पुष्प भी, जल में नारी और जल-कुम्भी भी फ़ूल रही है...और इन पुष्पों पर मड़रा रहे है सतरंगी जीव.... और इसी जगह पर यह सूरज भी खिलखिला उठा उस वक्त जब मैं इन खि्ली हुई ज़िन्दगियों की इस सुन्दरता को उतारने की कोशिश कर रहा था.

.कृष्ण कुमार मिश्र




सभी तस्वीरें सर्वाधिकार सुरक्षित
© कृष्ण कुमार मिश्र


Wednesday, February 10, 2010

वन्य-जीव सरंक्षण की एक मुहिम है- दुधवा लाइव


प्रिय मित्र

भारत की जैव-विविधिता के अध्ययन व संरक्षण के लिए दुधवा लाइव न्यूज
पोर्टल http://www.dudhwalive.com की शुरूवात हो रही है। जहाँ आप सभी उन्मुक्त विचारों की नितान्त
आवश्यकता है। यह पोर्टल वन्य-जीवन, ग्रामीण अंचल, पशु-क्रूरता, औषधीय
वनस्पति, पारंपरिक ज्ञान, कृषि व इतिहास के मुद्दों पर बेबाक खबर/लेख
प्रकाशित करेगा।
ताकि जो बाते भ्रष्टाचार व आज के मीडिया मैनेजमेन्ट के कारण दब जाती है
उन्हे प्रकाश में लाया जा सके। हम सिर्फ़ वर्चुअल बाते नही करेगें, जमीन
पर संघर्ष भी करेंगे, अपनी प्राकृतिक संपदा के संरक्षण व संवर्धन के लिए।
आप सभी के सहयोग के बिना यह संभव नही होगा।
लेख/खबर आमंत्रित है कृपया dudhwalive@live.com पर भेजें।
संपादक/माडरेटर